रायपुर

कल दादाबाड़ी धाम में गूंजेगा विश्व नवकार महामंत्र
08-Apr-2026 7:40 PM
कल  दादाबाड़ी धाम में गूंजेगा विश्व नवकार महामंत्र

रायपुर, 8 अप्रैल। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) के तत्वावधान में कल  विश्व के 120 देशों में एक साथ विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर के एम. जी. रोड स्थित दादाबाड़ी धाम में प्रात: 7:02 बजे से 9:36 बजे तक सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।जीतो रायपुर चैप्टर के चेयरमैन  तिलोकचंद बरडिय़ा ने  कहा कि  जैन समाज के 14 प्रमुख घटक—श्रमण-श्रमणी, श्रावक-श्राविका, युवक-युवती, महिला मंडल, सामाजिक संस्थाएं, धार्मिक संस्थाएं, शैक्षणिक संस्थाएं, ट्रस्ट, व्यापारी वर्ग, प्रोफेशनल्स एवं सेवा संगठन—एकजुट होकर इस महामंत्र जाप में सहभागी हों इस वैश्विक आयोजन में  गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


अन्य पोस्ट