रायपुर

सीडीएस-एनडीए परीक्षाएं 12 को
08-Apr-2026 7:39 PM
 सीडीएस-एनडीए परीक्षाएं 12 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अप्रैल। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा (सीडीएस) और नेशनल  डिफेंस एकेडमी (एनडीए)2026 का आयोजन 12 अप्रैल  को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रात: 9:00 बजे से 11:00 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक तथा तृतीय पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित की गई है। यह परीक्षा कुल 3 केंद्रों राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक, पी.जी. उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शांति नगर एवं श्रीमती पी.जी. डागा गर्ल्स कॉलेज बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक में आयोजित की जाएगी।

एनडीए परीक्षा प्रात: 10 बजे से 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक संपन्न होगी। यह परीक्षा जिले के 5 परीक्षा केंद्रों लक्ष्मीनारायण कन्या  शाला गुरुकुल परिसर कालीबाड़ी रोड, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लालपुर,  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डब्ल्यू आर एस कॉलोनी  कॉन्वेंट उच्च. मा. विद्यालय जनता कॉलोनी बालाजी मंदिर के पास गुढियारी एवं श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट सेजबहार मुजगहन  में आयोजित की जाएंगी।  डिप्टी कलेक्टर  उपेन्द्र किण्डो को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर तथा विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी  केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।


अन्य पोस्ट