रायपुर

घर के नौकर ने चुराए बंगले से 25 लाख के जेवर, बाइक भी पार
08-Apr-2026 7:39 PM
घर के नौकर ने चुराए बंगले से 25 लाख के जेवर, बाइक भी पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अप्रैल। चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जहां तेलीबांधा के पॉश कॉलोनी के बंगले से 25 लाख के जेवर चोरी गए। मकान मालिक ने घर के नौकर पर चोरी का आरोप लगाया। वहीं दूसरी घटना एक युवक की बाइक पार हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा अंकित पाण्डेय भिलाई सेक्टर-6 के निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रायपुर में एक निजी कार्यालय में पर्सनल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। उसने बताया कि उसके मालिक उमेश अग्रवाल, जो ऐश्वर्या रेसिडेंसी के बंगले में रहते हैं। उमेश अग्रवाल शादी में जाने के लिए आलमारी से गहने निकाल रहे थे। उसी दौरान घर में काम करने वाला भूपेश भोई मौजूद था। उन्होंने कुछ गहने निकालने के बाद बाकी गहनों को आलमारी में रखने के लिए भूपेश को सौंप दिया था। शादी से लौटने के बाद जब उन्होंने गहनों को चेक किया, तो आलमारी से दो हीरे की अंगूठी और सोने का हार गायब था। जिसकी  कीमत 25 लाख बताई गई है। मामले घर के कर्मचारी भूपेश भोई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 305 331-4 का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं खम्हारडी के न्यू शांति नगर रोड, शीतला कॉलोनी पंडरी निवासी एक सफाई कर्मी की बाइक चोरी हो गई। पीडित  ने बताया कि 6 अप्रैल को दोपहर वह अपनी बाइक से कचना भ_ी गया था। उसने अपनी बाइक को भ_ी के पास पेड़ के नीचे खड़ी कर पास के आहाते में चला गया। जो  एक घंटे बाद जब वह वापस लौटा, तो उसकी बाइक नहीं था।

आसपास पूछताछ करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट