रायपुर

युद्ध विराम, सोना चांदी में उछाल
08-Apr-2026 7:37 PM
युद्ध विराम, सोना चांदी में उछाल

रायपुर, 8 अप्रैल। दो सप्ताह के युद्ध विराम की घोषणा के बाद सराफा बाजार ने एक बार फिर छलांग लगाई है।कल के भाव से सोना 4000 प्रति 10 ग्राम एवं चांदी की कीमत 16000 प्रति किलोग्राम बढी। आज सोना 156000 रू तोला और चांदी 250000 रूपए किलो पर खुला। इससे पहले सोमवार को सोना 153000 चांदी 239000 और मंगलवार को सोना 152000, चांदी 234000 रूपए किलो पर बंद हुआ था। सराफा कारोबारी हरक मालू ने कहा कि अमेरिका और ईरान के मध्य युद्ध विराम के बाद सोना और चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है वैश्विक बाजार में अनिश्चिता कम होने से भाव में बढ़ोतरी हो रही है।


अन्य पोस्ट