रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 अप्रैल। नशीली दवाओं की तस्करी के एक मामले में विशेष अदालत ने आरोपी रिक्की उर्फ विकास और मोनू उर्फ रमेश देवदास को सजा सुनाई है। एनडीपीएस विशेष जज श्रीमती किरण थवाईत ने दोनों आरोपियों को 5-5 साल जेल दिया।
मामला खमतराई इलाके की है। 3 अप्रैल 2024 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिली थी कि सन्यासी पारा रेलवे अंडरब्रिज के पास दो युवक अपने पास नशीली कैप्सूल रखे हैं। और उसे बेचने की फिराक में क्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर के निशानदेही पर रिक्की उर्फ विकास नायक 30 और मोनू उर्फ रमेश देवदास 23 को पकड़ा।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से 236 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल स्पास्मो प्रॉक्सिवॉन प्लस बरामद किए थे। जिनका वजन 90.86 ग्राम था। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ में एक आरोपी रिक्की उर्फ विकास के पास बिना लाइसेंस एक खुखरीनुमा चाकू रखा हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 22 बी का अपराध दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
सरकारी वकील भुवनलाल साहू ने अदालत के सामने अपना पक्ष रखा उसने पक्ष में अदालत के सामले 7 गवाह पेश किए। विशेष अदालत ने सुनवाई के दौरान अभियोज के गवाहों और साक्ष्यों को सही मानते हुए दोनों आरोपियों को एनडीपीएस की धारा 22 बी में दोषी करार दिया। दोनों आरोपियों को 5-5 वर्ष के सश्रम कारावास और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं, रिक्की उर्फ विकास नायक को आर्म्स एक्ट के तहत अतिरिक्त सजा भी सुनाई गई है, जिसमें 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 1,000 रुपए का जुर्माना शामिल है। अदालत ने आदेश दिया है कि दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।