रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 अप्रैल। राजधानी में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। डीडी नगर और खम्हारडीह पुलिस ने तीन अलग-अलग घटनाओं में अपराध दर्ज किया है।
डीडी नगर पुलिस के मुताबिक सरोना स्थित बीयूपी कॉलोनी में रहने वाली लक्ष्मी महिलांगे ने शिकायत दर्ज कराई है कि 7 अप्रैल की रात 9.30 बजे वह अपनी बहन के साथ भाई के घर गई हुई थी। इसी दौरान मोहल्ले की कुछ महिलाएं घर में घुस आईं और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगीं। इस बीच महिलाओं ने लक्ष्मी को थप्पड़ मारें । हाथपाई के बीच उसके सोने की पत्ती को छीना-झपटी में तोड़ दिया और मोबाइल फोन भी छीनकर फेंक दिए। साथ ही लक्ष्मी महिलांगे को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।
एक अन्य मामले में ओमप्रकाश गिरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 6 अप्रैल की रात बाइक को लेकर हुए विवाद के बाद तीन युवक उसके घर में घुस आए। उसके साथ गाली-गलौज कर हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में ओमप्रकाश को चोट आई।
इधर खम्हारडीह इलाके में अविनाश चितवन लेबर रूम में पारिवारिक विवाद में दामाद ने ससुर पर धारदार चीज से हमला कर घायल कर दिया। अगम ने रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसका दामाद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता है और अक्सर विवाद करता रहता है। 6 अप्रैल को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने ससुर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धारदार किसी चीज से हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आरोपी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।