रायपुर
रायपुर, 8 अप्रैल। रायपुर में एक विवाहिता महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज की मांग, मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाई है। इसकी शिकायत उसने महिला थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कीर्ति पाण्डेय ने बताया कि उसका विवाह 16 जनवरी 2025 को मध्यप्रदेश के कटनी जिले के पैतृक ग्राम भैसवाही में सामाजिक रीति-रिवाज से नीरज उपाध्याय के साथ हुआ था। विवाह के दौरान उसके माता-पिता ने 2.5 लाख रुपए नगद और सोना-चांदी के जेवर, घरेलू सामान दिए थे। पीडि़ता ने बताया कि विवाह के कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा, बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। उसे उसके परिवार से जुड़े पुराने विवादों को लेकर ताने देने गले। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद पीडि़ता अपने मायके लौट आई। इसके बाद भी ससुराल पक्ष फोन कर उसे धमकाले रहे और 10 लाख रुपए लाने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि रकम नहीं लाने पर उसे घर में न रखने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। उसके भाई के साथ भी फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। लगातार मानसिक दबाव और प्रताडऩा के चलते उसने महिला थाना रायपुर में पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ शिकायत दर्जकराई है। पुलिस ने मामले में धारा 3(5), 85 का अपराध दर्ज किया है। आगे की जांच की जा रही है।