रायपुर
महंगाई राहत बढ़ी, आठवें वेतनमान में भेदभाव बंद हो
08-Apr-2026 7:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 अप्रैल। छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभागआज भी पृथक राज्य बनने के बाद पेंशनरों के मामले में मध्य प्रदेश सरकार के अधीन है। हर बार महंगाई भत्ता में वृद्धि होने के बाद मध्य प्रदेश सरकार की अनापत्ति सहमति इस बात का दस्तावेजी प्रमाण है। पेंशनर्स एसोसिएशन के रायपुर जिला संरक्षक विजय कुमार झा एवं महामंत्री उमेश मुदलियार ने बताया है कि हर बार देय तिथी से महंगाई भत्ता न देकर कर्मचारियों को आर्थिक चोट पहुंचाया जाता है। देश और प्रदेश में गैस सिलेंडर, पेट्रोल सहित जीवन उपयोगी वस्तुओं के बाजार मूल्य में बढ़ोतरी से महंगाई बाजार में बेतहाशा बढ़ रहा है। इसलिए पुराने एरियस का भुगतान भी पेंशनरों को किया जाना चाहिए। श्री झा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पेंशनरों के मामले में छत्तीसगढ़ में समता के आंगन में विषमता के बीज नहीं बोया जाना चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे