रायपुर

स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सिखाने का झांसा दे रेप
07-Apr-2026 7:03 PM
स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सिखाने का झांसा दे रेप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अप्रैल। राजधानी में स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सिखाने का झाँसा देकर ऑफिस बुलाया, और नशीला ड्रिंक पिलाने के बाद हवस का शिकार बनाया। पीडि़त युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आशीष पात्रो को गिरफ्तार कर लिया है।  

सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया कि युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी आशीष पात्रो ने स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने का झाँसा दे दुष्कर्म को अंजाम दिया है। मूलत: बिलासपुर जिले का रहने वाला आरोपी आशीष पात्रो रायपुर के शंकर नगर में ऑफिस लेकर एस्ट्रोलॉजी और स्टॉक मार्केट का काम करता है। आरोपी ने युवती को शंकर नगर स्थित अपने ऑफिस बुलाया था। इसके बाद नशीली ड्रिंक देकर युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है।


अन्य पोस्ट