रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अप्रैल। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मोहम्मद युनुस निवासी ईदगाह भाटा, थाना आजाद चौक, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 अप्रैल 2026 को वह अपने दोस्त के साथ सातपाखर एनीकट, काठाडीह में पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान आरोपी फारूख, रियाज, उस्मान, साहिल उर्फ चीकू और विशाल नायक ने दीपावली के समय हुए विवाद का बदला लेने की नियत से हमला कर दिया।
पिकनिक के दौरान आरोपी गली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में थाना मुजगहन में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 296, 351(2), 109 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शेख फारूख (22 वर्ष), मोहम्मद रियाज खान (25 वर्ष), सैय्यद उस्मान (19 वर्ष), शेख साहिल उर्फ चीकू (26 वर्ष) और विशाल नायक (19 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।