रायपुर

सीनियर सिटीजंस फोरम ने मनाया स्थापना दिवस
07-Apr-2026 6:58 PM
सीनियर सिटीजंस फोरम ने मनाया स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अप्रैल। सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम रायपुर ने गत दिवस अपना स्थापना दिवस पर साधारण सभा की बैठक आयोजित किया।

मुख्य अतिथि विधायक पुरन्दर मिश्रा,विशिष्ट अतिथि डॉ  अरविंद नेरल रहे ।इनके साथ मंच पर फोरम अध्यक्ष प्रकाश सुरावधनीवार,संस्थापक  के.पी.सक्सेना,डॉ.जे एस ऊरकुरकर, एस के.भार्गव,संरक्षक  चतुर्भुज अग्रवाल,श्रीमती अनुराधा खरे (से.नि. न्यायाधीश)उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सैफी,सं.सचिव  पी.के.चटर्जी,कोषाध्यक्ष  राणा, नितीश श्रीवास्तव, राकेश खरे, कामले उपस्थित थे। मंच संचालन सचिव  राजकुमार शुक्ला ने किया। विधायक श्री मिश्रा  ने फोरम को दस लाख रूपये आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की?।  विशिष्ट अतिथि डॉ.नेरल सर ने फोरम के80 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके सदस्यों का सम्मान किया । इनमें प्रोफेसर  बी.के.चौरसिया,राजेन्द्र कुमार शुक्ला चूड़ामणि,श्रीमती पद्मा भार्गव,डॉ.प्रोफेसर श्रीराम धुप्पड़, भूखन लाल वर्मा राजकुमार शर्मा शामिल हैं। ,डॉ.नेरल ने उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिए फोरम महिलाओ का मंच पर सम्मान किया। इनमें डॉ.श्रीमती स्नेहलता पाठक,श्रीमती शकुन्तला तिवारी,श्रीमती नीलम कुशवाहा,श्रीमती मीना वाधवा,श्रीमती सरोज सैफी प्रमुख रहीं। डॉ  नेरल ने  फोरम  के कार्य कलाप,सामाजिक सेवा की प्रशंसा की,और उनके द्वारा संचालित श्यामनगर वृद्धाश्रम में उपलब्ध हॉल का उपयोग करने की अनुमति दी।

सचिव ने प्रतिवेदन,लेखा जोखा बजट,प्रस्तुत किया गया ,सदस्यों ने इस पर अपने सुझाव विचार प्रस्तुत किये।

श्रीमती किरण पिल्ले श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल,श्रीमती शीलू पटनायक ने फिल्मी गानों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सदस्यों की वाह वाही लूटी।  डॉ.उरकुरकर,राजेन्द्र रायपुरी,छबीलाल सोनी,डॉ.अनुप चंद जैन,शिवशंकर गुप्ता,राजेन्द्र कुमार शुक्ला,गिरधर पंचाल ने कविता पाठ और

फिल्मी गाने  के के चौबे वी के वाधवा श्रीमती गीता जोतवानी गोपाल जोशी

सभा समापन आभार धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सरोज सैफी  पी के चटर्जी ने किया । अंत में

दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।


अन्य पोस्ट