रायपुर
शराब पीने, बेचने वाले 64 धरे गए
07-Apr-2026 6:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
2 आम्र्स एक्ट 12 पर प्रतिबंधात्मक धारा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अप्रैल। नॉर्थ जोन पुलिस ने आमस्थानों सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों एवं कार के अंदर बैठकर शराब, हुक्का पीने, अवैध बेचने वालों के विरूद्ध धरपकड़ अभियान चलाया।
शराब पीने/पिलाने वालो के विरूद्ध खम्हारडीह में 05, पण्डरी में 14 आरोपियों, उरला 07 , गुढिय़ारी में 11 आरोपियों एवं खमतराई में 27 कुल 64 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ? सार्वजनिक स्थानों में हुक्का पीने/पिलाने वाले विरूद्ध खमतराई में 08 एवं गुढिय़ारी से 03 आरोपियों कुल 11 आरोपियों के विरूद्ध कोटपा एक्ट में कार्यवाही किया गया है। इसके साथ ही 02 के विरूद्ध गुढिय़ारी में आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करने के साथ-साथ 12 के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।*
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे