रायपुर
अजय बिसेन राज्य सैनिक बोर्ड के डायरेक्टर बनाए गए
07-Apr-2026 6:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के रहवासी कमांडर अजय सिंह बिसेन (रिटायर्ड) ने छत्तीसगढ़ के राज्य सैनिक बोर्ड के डायरेक्टर का पद ग्रहण किया है। राजधानी निवासी त्रश्वष्ट और सेंट पॉल के पुराने स्टूडेंट कमोडोर अजय बिसेन ने इंडियन नेवी में विभिन्न पदों पर 35 साल सेवाएं दी है।
अजय बिसेन की प्रमुख नियुक्तियों में नेवल डॉकयार्ड, मुंबई में जनरल मैनेजर, नेवल प्रोजेक्ट्स मुंबई में डिप्टी डायरेक्टर जनरल, नेवल क्वालिटी एश्योरेंस, नई दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर जनरल, अंडरवाटर रेंजेस के डायरेक्टर के अलावा कमांड और नेवल हेडक्वार्टर में सीनियर स्टाफ नियुक्तियां शामिल हैं। उनकी इस महती जिम्मेदारी पर सेंट पॉल के उनके बाल सखाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे