रायपुर

पशु क्रूरता में एक गिरफ्तार
07-Apr-2026 6:53 PM
पशु क्रूरता में एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अप्रैल।  पुरानी बस्ती पुलिस ने पशु क्रूरता एवं अनाचार के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  भाठागांव क्षेत्र से प्राप्त शिकायत पर यह कार्रवाई की है। इस मामले में  वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की ग?ई।गिरफ्तार आरोपी का नाम होरी लाल सोनकर उर्फ गोगा

26 सोनकर पारा है। वीडियो में वह गाय के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला था। इसका आसपास के लोगो ने वीडियो बनाकर वायरल करने के साथ पुलिस को भी भेजा था।  पुरानी बस्ती पुलिस ने उपलब्ध वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई एवं तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


अन्य पोस्ट