रायपुर

एबीवीपी की छात्रा संसद में बालिका, युवती-महिला समस्याओं पर चर्चा
06-Apr-2026 6:51 PM
 एबीवीपी की छात्रा संसद में बालिका, युवती-महिला समस्याओं पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अप्रैल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, (एबीवीपी) छत्तीसगढ़ प्रांत ने सोमवार को छात्रा संसद का आयोजन किया। पुराना विधानसभा के ऑडिटोरियम में आयोजित सभा में प्रदेश भर से आई छात्राओं ने युवतियों और महिलाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उद्घाटन सत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति रक्षिणी रजवाड़े अभाविप मध्य क्षेत्र की क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख कु. शालिनी वर्मा अभाविप प्रदेश मंत्री  अनंत सोनी, अभाविप प्रदेश छात्रा प्रमुख कु. राशि त्रिवेदी, अभाविप रायपुर महानगर मंत्री सुजल गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कु. हर्षित कौर ने अपने विचार रखे। इनके अलावा दिन भर के विभिन्न सत्रों में  बालिका  शिक्षा पर चयनित आईएएस अधिकारी वैभवी अग्रवाल,स्वास्थ्य पर मानसी गुलाटी, सुरक्षा पर रचना नायडू और स्वावलंबन डॉ. वर्णिका शर्मा ने विचार रखे।

छात्राओं द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर तैयार मांग पत्र मंत्री राजवाड़े  को सौंपा गया।


अन्य पोस्ट