रायपुर

बर्तन खरीद रही महिला के गले से सोन की चेन पार
06-Apr-2026 6:51 PM
बर्तन खरीद रही महिला के गले से सोन की चेन पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अप्रैल। गोल बाजार इलाके में एक महिला के गले से सोने की चेन पार होने का मामला सामने आया है। इसकी रिपोर्ट हेमिन देवी वस्त्रकार ने गोलबाजार थाना में दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि रविवार शाम 4 बजे वह गोल बाजार में पीतल के बर्तन खरीदने गई थी। खरीदारी के दौरान वह राधा रानी श्रृंगार दुकान के सामने स्थित राम कुमार पंसारी की दुकान पर घर में रखे भगवान के लिए कपड़े लेने गई थी। इसके बाद वह अपनी बेटी के साथ बर्तन दुकान की ओर चली गई। अपने गले में करीब 3 तोला सोने की चेन पहनी थी। जिसकी कीमत 4 लाख रुपए बताया गया है।

 कुछ देर बाद उसे एहसास हुआ कि उसके गले में चेन नहीं है। इसके बाद उसने दुकान और आसपास के दुकानदारों व मौजूद लोगों से पूछताछ की। लेकिन चेन का कोई पता नहीं चल सका। इस बीच भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले से सोने की चैन चोरी कर ले गया। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट