रायपुर

रहेजा कंस्ट्रक्शन साइट पर कारपेंटर की मलबे में दबकर मौत
06-Apr-2026 6:50 PM
रहेजा कंस्ट्रक्शन साइट पर कारपेंटर की मलबे में दबकर मौत

रायपुर, 6 अप्रैल। कचना स्थित रहेजा निर्वाना के कंस्ट्रक्शन साइट पर एक मजदूर की मौत हो गई। वह निर्माणाधीन साइट की मिट्टी धंसने से वह  दब गया था। मृतक मजदूर की पहचान झारखंड गढ़वा निवासी गुड्डू रवि के रूप में हुई है। खम्हारडीह पुलिस के अनुसार शनिवार को साइट पर सभी मजदूर अपने-अपने काम पर लगे हुऐ थे। इसी बीच अचानक मिट्टी धंस गई और उसके नीचे एक कारपेंटर दब गया। मजदूर के दबने की सूचना मिलते ही मौके पर  मजदूर उसे निकालने में  जुटे । कुछ घंटों की मशक्कत के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया और उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गुड्डू एक महीने पहले ही कंस्ट्रक्शन साइड पर काम करने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं थे, जिसकी वजह से ये हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। साथ ही हादसे की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट