रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अप्रैल। नए शिक्षा सत्र जुलाई से छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई सोमवार को प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों का घेराव कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविशंकर विश्वविद्यालय घेराव के लिए पहुंचे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साइंस कॉलेज मैदान (हॉकी स्टेडियम) में एकत्रित होकर से विश्वविद्यालय गेट तक पहुंचे। उन्हें रोकने पुलिस ने तीन लेयर की व्यवस्था कर रखी थी। कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।
जहां जिला प्रशासन अधिकारियों ने पहुंचकर छात्रों से ज्ञापन लिया। एनएसयूआई ने चुनाव पर निर्णय लेने प्रशासन को 7 दिन का समय दिया है। फैसला न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इसी कड़ी में छात्रों ने कृषि एवं आयुष विश्वविद्यालय में भी प्रदर्शन किया। इससे पहले एनएसयूआई ने प्रदेश भर के कालेजों में प्रदर्शन कर प्राचार्यों को ज्ञापन सौंपा था।