रायपुर

साय ने निवास और प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया
06-Apr-2026 6:49 PM
साय ने निवास और प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को पूर्वाह्न ठाकरे परिसर में ध्वजारोहण किया।  इससे पहले उन्होंने सरकारी निवास में भी भाजपा का झंडा फहराया।

प्रदेश कार्यालय  के आयोजन में  प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी  शामिल हुए। इस मौके पर सीएम साय ने स्थापना दिवस पर प्रथम अध्यक्ष पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई को राज्य निर्माता के रूप में अपनी श्रद्धांजलि दी।

 एकात्म परिसर में सुबह 10 जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर ध्वजारोहण किया।। साथ ही शाम परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसे सम्मेलन में मुख्यमंत्री  साय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दी है। श्री देव ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र को पहली प्राथमिकता देता है। जन सेवा को प्रभु सेवा मानकर कार्य करता है। श्री देव ने कहा कि भाजपा का एक संविधान है जो अपने संविधान के तहत सालभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ता है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है। पार्टी इस अवसर पर 6 से 12 अप्रैल तक एक विशेष सेवा सप्ताह और संगठनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।  प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी यशवन्त जैन ने बताया कि कल पार्टी कार्यालयों और घरों में 7 तक अप्रैल को दीपोत्सव किया जाएगा। 

8 और 9 अप्रैल को जिला सम्मेलन होंगे जिनमें प्रत्येक जिले में सक्रिय सदस्यों का एक वृहद् सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।  12 अप्रैल तक पार्टी का ‘गाँव/बस्ती चलो अभियान’ चलाएगी। इस अभियान के  तहत  सीएम मंत्री,सांसद, विधायक, निगम-मंडल-बोर्ड के पदाधिकारी, पार्षद, पंचायत प्रतिनिधि और संगठन के सभी स्तर के पदाधिकारी अनिवार्य रूप से गाँवों और बस्तियों में प्रवास करेंगे।


अन्य पोस्ट