रायपुर

शोभायात्रा के दौरान विवाद, रंजिश में चाकू से हमला झड़प भी
06-Apr-2026 6:42 PM
शोभायात्रा के दौरान विवाद, रंजिश में चाकू से हमला झड़प भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अप्रैल। बीते दिनों शहर में मारपीट गाली गलौज और चाकू से हमले की घटना सामने आई है। इनमें गुढिय़ारी इलाके में रविवार रात शोभा यात्रा के दौरान सडक़ पर ट्राफिक जाम के बीच भीड़ में खड़े लोगों के बीच विवाद हो गया। वहीं कोतवाली में पुरानी रंजिश को नेकर मारपीट और किसी नुकीली चीज से हमला, धुमाल कर्मी से मोहल्ले के लडक़ों के साथ झूमाझटकी हो गई। मामलों में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है।

गुढिय़ारी पुलिस के मुताबिक सीता नगर कबीर निवासी वीरू सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मौदहापारा में उसकी हेयर केयर नाम से दुकान है। रविवार शाम वीरू अपने दोस्त देवधर निषाद, मनीष साहू के साथ बाइक पर घर जा रहे थे। इसी दौरान अशोक नगर के पास शोभा यात्रा निकल रही थी। इस कारण सडक़ पर जाम लगा हुआ था। इस दौरान  टिकेन्द्र सोनी एवं संतोषी निवासी पहाडी चौक उसके साथ जबरन गाली गलौज करने लगे। मना करने पर हाथ मुक्कों से तीनों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों को चोट आई। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया। वहीं टिकेंद्र ने वीरू और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया।

उधर कोतवाली में नेहरू नगर निवासी अमन ताड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार रात को वह श्याम किराना स्टोर्स के पास गया था। तभी मोहल्ले के अशोक दुर्गा और उसके साथी ने पुरानी बात को लेकर गाली गलौज कर दी। इस दौरान दोनों के बीच हाथपाई हो गई। इस बीच उनमें से एक ने अपने पास रखे किसी नुकीली चीज से उस मर हमला कर दिया। घटना के बाद अमन ने थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराई।

उधर सरस्वतीनगर रामदरबार मानस भवन के सामने कोटा निवासी वैभव पर जितेन्द्र बाघमार मारपीट कर दी। उसका कॉलर पकड़ कर मुक्का से हमला किया। हमले के बाद दोनों एक दूसरे पर हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे। झगड़ा होता देख आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। शिकायत पर मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज कर कार्रवई की।


अन्य पोस्ट