रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अप्रैल। यह खबर एक ऐसे शातिर उठाईगीर चोर की है, जो नोटों से भरे बैग छीनकर भागता रहा है। यह स्वयं एक्टिवा पर सवार होकर वारदात करता। इस शातिर के टारगेट पंप कर्मी होते हैं जो दिन भर की पंप की आय या तो बैंक में जमा करने जाते होते हैं या फिर मालिक के घर पहुंचाने। यह अब तक ऐसी 10 चोरी उठाईगिरी कर चुका है। जिसमें पंप संचालकों को लाखों रूपए की बड़ी रकम का नुक़सान उठाना पड़ा है। इसने तीन पेट्रोल पंप को निशाना बनाया था। ये वारदातें इसने रायपुर और पड़ोस के जिलों में किया था। पुलिस ने पंप मालिकों को फोटो भेजकर सतर्क किया है।
पेट्रोल पंप कर्मचारियों को विश्वास में लेकर या उनका नाम जानकर दूसरे पम्पकर्मी से पतासाजी करता है। और किसी भी दिन मौका पाकर नोटो से भरा बैग लेकर फरार हो जाता। रायपुर में तीन पंप समेत प्रदेश के अन्य जिलों में करीब 10 बड़ी उठाईगिरी की वारदातों को अंजाम दिया। उसने रायपुर के आउटर अभनपुर,मुजगहन समेत गुढियारी स्थित पेट्रोल पंपों पर वारदातों को अंजाम दे चुका है । इसके अलावा जांजगीर चांपा, दुर्ग भिलाई समेत बेमेतरा जिलों के पंपों पर भी उठाई गिरी कर चुका है ।पेट्रोल पंप संचालकों में हडक़ंप है। एफआईआर के बाद पुलिस से मदद न मिलने पर
पेट्रोल पंप संचालकों ने आरोपी का फोटो आपस में शेयर अलर्ट किया है। वैसे एक थानेदार ने कहा कि कई जिलों की थाना पुलिस समेत क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी है। इसके खिलाफ गुढियारी,अभनपुर मुजगहन समेत कई थानों में मामले दर्ज हैं।