रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अप्रैल। एक साल पहले गोबरानवापारा इलाके में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने कुर्रा निवासी आरोपी समुंद तारक को दोषी ठहराते हुए 5 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला 28 मार्च 2026 को पीठासीन अधिकारी गिरीश कुमार मंडावी ने सुनाया।
सरकारी वकील गीता चौहान ने बताया कि थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम कुर्रा निवासी आरोपी समुंद तारक ने 20 मई 2025 को घर के पास तालाब किनारे खेल रही 4 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर उसे थप्पड़ मारे। रोती हुई नाबालिग पीडि़ता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पिता ने थाना जाकर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 137-4, 54 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान पीडि़ता से पूछताछ कर बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट और बाल कल्याण समिति के समक्ष दर्ज कराए गए।