रायपुर

बाउंड्रीवाल तोडक़र निजी जमीन पर कब्जे की कोशिश,एफआईआर
04-Apr-2026 6:28 PM
 बाउंड्रीवाल तोडक़र निजी जमीन पर कब्जे की कोशिश,एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 अप्रैल। टिकरापारा इलाके में निजी जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। ममता हॉस्पिटल, जवाहर नगर निवासी डॉ. सुनील रामनानी ने इसकी शिकायत  पुलिस में दी है।

डॉक्टर सुनील ने बताया कि बृजनगर स्थित रेनबो स्कूल के सामने उनकी निजी भूमि पर बनी बाउंड्रीवाल को हेमलता साहू, लक्ष्मी साहू, यमुना साहू उर्फ मोना एवं अन्य अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। इसके बाद मौके पर भंडारे का आयोजन कर चबूतरा निर्माण शुरू कर दिया गया। जिससे जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

डॉ सुनील ने बताया कि उस भूमि पर बाउंड्रीवाल का निर्माण उच्च न्यायालय के आदेश, नगर निगम के अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा तहसीलदार के आदेश के आधार पर कराया गया था। 2 अप्रैल की रात 8 बजे  मोहल्ले के लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से लगे बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। और उस जगह पर बिना अनुमति आयोजन और अन्य निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 3(5), 324(4),329(4) का अपराध दर्ज किया है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


अन्य पोस्ट