रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अप्रैल। रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के कारण यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।
आज शनिवार को 58217 टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर महासमुंद में समाप्त होगी। और कल 58218 रायपुर -टिटलागढ़ पैसेंजर महासमुंद से प्रारंभ होगी।
रद्द होने वाली गाडियां-
कल 5 अप्रैल, को 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर, 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर, 58205 रायपुर- इतवारी पैसेंजर, 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर, 68701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर, 68702 दुर्ग -रायपुर- मेमू पैसेंजर, 68703 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर, 68704 दुर्ग -रायपुर- मेमू पैसेंजर
कल बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी- 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में समाप्त, 68861 गोंदिया बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए ।