रायपुर

अग्निवीर भर्ती ऑनलाइन आवेदन अब 10 तक
04-Apr-2026 6:26 PM
अग्निवीर भर्ती ऑनलाइन आवेदन अब  10 तक

रायपुर, 4 अप्रैल।  भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया  बढ़ा कर 10 अप्रैल  कर दी गई है।  इच्छुक आधिकारिक वेब पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से  आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक आयु वर्ग के वे युवा आवेदन करने के पात्र हैं, जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक अथवा डिप्लोमा उत्तीर्ण तक है। रायपुर जिले के युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने के लिए ब्लॉक स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायतों में जाकर ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर आवेदक रोजगार कार्यालय रायपुर में सेना भर्ती हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट