रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अप्रैल। तीन साल पहले से न नौकरी लगाने के लिए लाखों रूपए वसूलने वाले को गोबरा नवापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसे ठगी के शिकार युवक युवतियों ने धारा 318-4,351-2 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार तीन साल पहले 8 जुलाई 23 को हितेंद्र सिंहा 32 नाम के परिचित ने शिक्षा विभाग में बड़ा परिचय पहुंच होने और नौकरी लगाने की बात कही थी। उस पर भरोसा कर राहुल ने अपनी बहन और दो अन्य को समग्र शिक्षा विभाग अंतर्गत वोकेशनल ट्रेनर के पद पर नौकरी के खर्च करने के लिए कुल 4.20 लाख रुपए लिया। इनमें राहुल से 3.20 लाख, कौशल यादव एवं करूणा यादव से 1 लाख रुपए शामिल हैं। यह रकम उसने 20 जुलाई 25 के बीच अलग अलग किस्तों में लिया। उसके बाद से अब तक न नौकरी दिलाई न मांगने पर रकम वापस कर रहा। अंतत: राहुल ने एफ?आईआर दर्ज कराया। पुलिस ने कल शाम उसे गिरफ्तार कर लिया।