रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अप्रैल। नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं गई है। उरला, टिकरापारा और पुरानी बस्ती इलाके से तीन नाबालिगों के गायब होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामलों में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। 17 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। सरोरा स्थित ओम नेशनल स्कूल के पास रहने वाली नाबालिग 3 अप्रैल रात 2.30 बजे घर के ग्रिल में साड़ी का झूला बनाकर दूसरी मंजिल से नीचे उतरी और बिना किसी को बताए कहीं चली गई। परिजनों ने बताया कि किशोरी अपने पिता का मोबाइल फोन भी साथ ले गई है।
परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों में तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई र्है। पुलिस नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई जा रही है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इधर, टिकरापारा और पुरानी बस्ती के भाटागांव से भी दो अन्य नाबालिगों के लापता हो गई। किसी अज्ञात ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। तीनों मामलों में पुलिस रिश्तेदारों और अन्य लोगों से पूछताछ कर आरोपी सहित नाबालिग की तलाश कर रही है।