रायपुर

राहगीरों को राहत पहुंचाने छांछ वितरण
03-Apr-2026 7:32 PM
राहगीरों को राहत पहुंचाने छांछ वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अप्रैल। सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था ने अपने स्थापना दिवस पर श्रीनगर पैराडाइज होटल चौक पर गर्मी से परेशान राहगीरों के लिए छांछ वितरण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संस्था छत्तीसगढ़ के  अध्यक्ष सी नागेश्वर राव, पदाधिकारी सी श्रीलक्ष्मी, बी अनीता राव, एम गणेश, वसंत लक्ष्मी, शिव प्रसाद, नटराज और अन्य  सदस्य शामिल हुए । इस अवसर पर शोलापुरी माता मंदिर में संस्था  और सदस्यों के नाम से विशेष पूजा अर्चना और  स्नेह मिलन का आयोजन भी किया । इसमें  बच्चों ने द्वारा हनुमान चालीसा पाठ किया । संगीत कार्यक्रम एवं भोजन के आयोजन किया गया है। समिति  अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से  छोटी छोटी मदद करने के और दूसरे के मदद करने के अपील की। आने वाला समय में सेवा समिति गो सेवा के लिए विशेष प्रयास करेगी।


अन्य पोस्ट