रायपुर

कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन कर रहे डीजे वाहन जप्त
03-Apr-2026 7:32 PM
कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन कर रहे डीजे वाहन जप्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अप्रैल। कबीर नगर पुलिस ने वैध अनुमति के  बिना डीजे संचालन किए जाने पर  कार्रवाई की है।  कोलाहल अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत करते हुए डीजे वाहन/उपकरण जप्त किए गए  हैं।

डीजे संचालक नंदी किशोर सुनानी  जूनागढ उडि़सा एवं दुष्यंत साहू खपरीपारा गरियाबंद बिना वैध पुलिस अनुमति के डीजे का संचालित कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में डीसीपी पश्चिम ज़ोन की अध्यक्षता में डीजे, साउंड सिस्टम, धुमाल पार्टी एवं टेंट संचालकों की बैठक आयोजित कर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बिना अनुमति किसी भी स्थिति में डीजे का संचालन नहीं किया जाएगा।


अन्य पोस्ट