रायपुर

एक नाबालिग समेत 7 तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख का 22 किलो गांजा जब्त
03-Apr-2026 7:29 PM
एक नाबालिग समेत 7 तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख का 22 किलो गांजा जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अप्रैल। गांजा तस्करी करते उडीसा/म.प्र. के अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के 7 को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी है। पांच कंधमाल और दो बोलांगीर निवासी हैं। इनसे कुल 22.450 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने इसकी कुल कीमत लगभग 11,22,500/-रूप?ए आंका है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलघानी नाका चैक के पास कुछ महिला एवं पुरूष अपने बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है।  मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने एक नाबालिग सहित कुल 07 को पकड़ा । टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे अलग -अलग बैग  में गांजा मिला। 

गिरफ्तार आरोपी: शांतनु मलिक पिता सामंतो मलिक उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा पंचायत परमतांगा थाना बालिगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा। रोमियो मलिक पिता गणपति मलिक उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा पंचायत परमतांगा थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा।  जुलियत मलिक पिता माकुल मलिक उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा थाना बालिगुडा जिला कंधमाल उड़ीसा।

राहुल मलिक पिता एबोरा मलिक उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा। रश्मिता दीगल पति अजय दीगल उम्र 27 वर्ष निवासी कुटियापदर गुनीमुंडा थाना गुडवेला जिला बलांगीर उड़ीसा। दीपा दीगल  35  निवासी बंगलासाही कंजामेंडी थाना के नुवागांव जिला कंधमाल उड़ीसा। विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।


अन्य पोस्ट