रायपुर

सेमरिया में डबल मर्डर, पत्नी और सौतेली बेटी की जान ली
01-Apr-2026 6:09 PM
सेमरिया में डबल मर्डर, पत्नी और सौतेली बेटी की जान ली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अप्रैल। राजधानी शहर से लगे सेमरिया में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। एक पूर्व पुलिस कर्मी गुलाब साहू ने अपनी पहली पत्नी और बेटी की जान ले ली।  बताया गया है कि आरोपी ने 4 साल पहले दूसरी शादी की थी। इसे लेकर दोनों में विवाद होते रहे हैं। इस पर उसने पत्नी और बेटी की टंगिया  मारकर हत्या कर दी। पत्नी का नाम लता साहू, बेटी का नाम चित्रा है। जो उसकी सौतेली बेटी थी। 22 साल की चित्रा लता के पहले पति से बेटी थी। सुबह किसी विवाद पर आरोपी ने टंगिया उठा लिया और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।  हत्या के बाद गुलाब ने सरेंडर भी कर दिया। गुलाब साहू को बर्खास्त किया गया था। विधानसभा पुलिस एफएसएल की टीम के साथ मामले की जांच कर रही है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


अन्य पोस्ट