रायपुर

शराबी पति ने पत्नी की हत्या की
01-Apr-2026 6:09 PM
शराबी पति ने पत्नी की हत्या की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अप्रैल। उरला के सरकारी स्कूल में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस के अनुसार पति ने ही उसकी  हत्या की।

उसने पत्नी राधा मण्डावी की गला दबाकर जान ली। और फिर पत्थर से  सिर और चेहरे पर  कई वार किए। हत्या का कारण शराबी पति के साथ हर रोज का झगड़ा था  रविवार रात को भी झगड़े के बाद  मृतका घर से निकल गई थी।

उसका पीछा करते हुए पति  सरकारी स्कूल तक आया था। स्कूल परिसर में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था । इसी दौरान पति ने पत्नी राधा को  मौत के घाट उतार दिया। कल लाश मिलने के बाद उरला पुलिस ने सघन जांच कर आरोपी पति अमित सिसोदिया को गिरफ्तार किया। उसे आज कोर्ट में  पेश कर रिमांड पर भेजेगी।


अन्य पोस्ट