रायपुर

ड्रग तस्कर महेश और गर्लफ्रेंड पर लगेंगी संगठित अपराध की धाराएं
01-Apr-2026 6:05 PM
ड्रग तस्कर महेश और गर्लफ्रेंड पर लगेंगी संगठित अपराध की धाराएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अप्रैल। रैपिडो राइडर तस्कर गिरोह के मास्टरमाइंड और  सहयोगी युवती पर पुलिस  अपना शिकंजा बढ़ा रही है। पुलिस इन पर संगठित अपराध की धारा बढ़ाई है।

क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतर्राज्यीय नेटवर्क के पूर्व में मास्टरमाइंड महेश खडक़ा उर्फ नेपाली और कुसुम हिंदुजा को गिरफ्तार किया था। इन्हें 4रैपिडो राइडर से हुई पूछताछ पर गिरफ्तार किया था। इन राइडर को शनिवार रविवार को पकड़ा था। इस मामले में महेश और कुसुम पूर्व में  5 साल की सजा हो चुकी थी और दोनो मास्टरमाइंड कंडीशनल बेल में जेल से बाहर आए थे।जेल से छूटने के बाद दिल्ली जाकर गर्लफ्रेंड कुसुम हिन्दुजा के साथ कर रहा था। और  ऑनलाइन ड्रग सप्लाई शुरू किया।पुराने ग्राहकों को कॉल कर लेते थे सप्लाई ऑर्डर लेते रहे। डेड ड्राप सिस्टम पर  सप्लाई ऑपरेट करते थे। दोनों रेपिडो ऑनलाइन राइडरों से ड्रग अज्ञात स्थान पर ड्रॉप करवाते थे।  इसे आधार बनाकर पुलिस कोर्ट में जमानत खारिज करने के लिए आवेदन लगाएगी। पुलिस ने कल इनसे 7 लाख के 48 ग्राम एमडीएम?ए ड्रग 10 लाख रूपये कीमत की ड्रग्स समेत अन्य सामान जब्त किया।तेलीबांधा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है और अब संगठित अपराध की धारा जोड़ रही।


अन्य पोस्ट