रायपुर
संचालनालय कोष एवं लेखा ने शुरू की नई डिजिटल सेवाएं
01-Apr-2026 6:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 अप्रैल। संचालनालय कोष एवं लेखा ने राज्य में ई-चालान के तहत ह्रञ्जष्ट प्रणाली आज 01 अप्रैल से लागू किया गया है। अब सभी प्रकार की शासकीय प्राप्तियों का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। नागरिक और संस्थाएं आसानी से चालान तैयार कर राजस्व जमा कर सकेंगे, जिससे भुगतान प्रक्रिया अधिक सहज, समयबद्ध और पारदर्शी होगी। इसके साथ ही कोषालयों में ऑनलाइन बीटीआर सुविधा भी शुरू कर दी गई है। राज्य में एक केंद्रीय कोषालय का भी शुभारंभ किया गया है। इस व्यवस्था के तहत भारत सरकार से प्राप्त राशि के भुगतान SNA SPARSH प्रणाली के माध्यम से केंद्रीकृत किए जाएंगे। संचालनालय की नई वेबसाइट (dta.cg.gov.in) भी लॉन्च की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे