रायपुर

अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन 4-5 को
01-Apr-2026 6:01 PM
अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन 4-5 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अप्रैल। अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा आगामी 04-05 अप्रैल को श्री अग्रसेन धाम, छेरीखेड़ी, रायपुर में तीन प्रमुख आयोजन होंगे।समाज के अविवाहित युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

परिचय सम्मेलन पहले दिन  शनिवार  को प्रात: 11 बजे होगा। जिसमें अतिथि राजेश अग्रवाल पर्यटन मंत्री, अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री एवं विधायक , संपत अग्रवाल विधायक बसना,  जयसिंग अग्रवाल पूर्व मंत्री,  नवीन अग्रवाल अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर होगें ।

अविवाहित युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन के लिए पूरी तरह से ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिसमें छत्तीसगढ के अलावा 17 अन्य प्रदेशों से  500 से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए है, जिसमें 100 से ज्यादा युवतियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें विदेशों में निवासरत 5 शामिल हैं।

रविवार 5 अप्रेल को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक प्रदेश की सभी अग्रवाल सभा के साथ एक चर्चा अग्र-मंथन के मंच से की जायेगी, जिसमें समाज की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की चुनौतियों विषय पर चर्चा की जाएगी । अग्र-मंथन का प्रारंभ रविवार 05 अप्रेल को दोपहर 2 बजे होगा, जिसमें अतिथि के रूप में  बृजमोहन अग्रवाल सांसद,  गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं राजीव अग्रवाल अध्यक्ष सी.एस.आई.डी.सी. रहेगें ।

इसी अवसर पर अग्र-धरोहर का विमोचन भी किया जाएगा। अग्रवाल सभा  के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि लगभग 15 वर्षों के बाद परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल के साथ में अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने 60 से अधिक स्थानों पर दौरा करके अग्र बंधुओं को परिचय सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु एवम् अग्र-मंथन में आने  आमंत्रित किया है। अग्रवाल सभा रायपुर ने 100 से ज्यादा सदस्यों को 10 विभिन्न समितियों के माध्यम से कार्य सौंपा है ।


अन्य पोस्ट