रायपुर
जैतू साव मठ मनी श्रीराम छठ्ठी
01-Apr-2026 6:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अप्रैल। श्री जैतू साव मठ पुरानी बस्ती में बुधवार दोपहर 12:00 बजे बड़े धूमधाम से श्रीरामचंद्र जी का छ_ी महोत्सव मनाया गया। इसमें श्रीराम को विशेष रूप से छेवारीलड्डू कांकेपानी बालभोग लगाया गया। महंत रामसुंदर दास ने की महाआरती की। छठी विशेष भोग में रामचंद्र जी को कढी भात, मालपुआ नैवेद्य लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मंदिर में पहुंचे ।
आरती के बाद भोजन मालपुआ प्रसादी वितरण किया गया।
रामचंद्र जी की सेवा में मोर पंख का विशेष महत्व है इस वर्ष रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में गर्भगृह को मोर पंख से सजाया गया है व स्वर्ण श्रृंगार के साथ अद्भुत छवि का दर्शन करने दूर दूर से भक्त आ रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे