रायपुर
केंद्र ने सीजी को दिए 347 करोड़
01-Apr-2026 5:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 अप्रैल। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब और सिक्किम के ग्रामीण स्थानीय निकायों को पंद्रहवें वित्त आयोग (ङ्गङ्क-एफसी) के बद्ध अनुदान जारी कर दिए हैं। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और त्रिपुरा को रोके गए टाइड (बद्ध) और अनटाइड (गैर-बद्ध) अनुदानों के हिस्से भी जारी किए गए हैं। इसमें से छत्तीसगढ़ को 347.89 करोड़ रुपए मिले हैं। यह दूसरी किस्त है। जो 11648 ग्राम पंचायत, 146 जनपद और 33 जिला पंचायतों को दिए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे