रायपुर

पीसीसी के चार कर्मचारी ईओडब्ल्यू तलब
31-Mar-2026 9:02 PM
पीसीसी के चार कर्मचारी ईओडब्ल्यू तलब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 मार्च। ईओडब्ल्यू ने पीसीसी कार्यालय के चार कर्मचारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। ब्यूरो ने शिशुपाल साहू, सोहन, गजेन्द्र यादव और रूपेन्द्र को समन किया है। इनसे पार्टी फंडिंग को लेकर पूछताछ की जानी है। इससे पहले ईओडब्ल्यू ने एकाउंटेंट को गिरफ्तार किया था। वह भी लंबे अरसे तक फरारी काटने के बाद पकड़ा गया था।

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने शिशुपाल साहू से पिछले तीन वर्षों के बैंक खातों का पूरा विवरण मांगा है। इसके आधार पर पार्टी फंड के स्रोत और उसके उपयोग की विस्तृत पड़ताल की जाएगी।

  बता दें कि इस मामले में कांग्रेस  के  प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की भी ईडी और ईओडब्ल्यू को तलाश है। वे पिछले 3-4  वर्षों से फरार बताए जा रहे हैं। ईओडब्ल्यू अब उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है और उनसे जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।


अन्य पोस्ट