रायपुर

श्रीमती नावरिया की प्रतिनियुक्ति दो वर्ष बढ़ी
31-Mar-2026 9:01 PM
श्रीमती नावरिया की प्रतिनियुक्ति दो वर्ष बढ़ी

रायपुर, 31 मार्च। इंडियन सिविल एकाउंट सर्विस की अधिकारी श्रीमती विमला नावरिया की राज्य शासन में प्रतिनियुक्ति दो वर्ष और बढ़ा दी गई है। श्रीमती विमला उप महा  लेखा नियंत्रक पीएफएमएस मुख्यालय दिल्ली की पहले 3 वर्ष की अवधि 8 जनवरी 26 को पूर्ण होने के बाद कार्यमुक्त कर दिया गया था। केंद्र सरकार ने 20 मार्च को उनकी प्रतिनियुक्ति दो वर्ष और बढ़ाने का आदेश जारी किया था। जो जनवरी 2028 तक मान्य होगा। इनसे पहले  आईआरएस अफसर शीतल वर्मा और तरन्नुम वर्मा भी राज्य सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं। श्रीमती शीतल तो छह वर्ष और तरन्नुम वर्मा पिछले दिसंबर से कार्यरत हैं।


अन्य पोस्ट