रायपुर
युवा विधायकों का भोपाल सम्मेलन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। मध्यप्रदेश विधानसभा, भोपाल में तीन राज्यों मप्र,छग और राजस्थान के युवा विधायकों के सम्मेलन का समापन हुआ। समापन सत्र में हरिवंश, उपसभापति राज्यसभा, मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर युवा विधायकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने 5 महत्वपूर्ण संकल्पों की शपथ ली।
इनमें लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी, जन-समस्याओं के समाधान एवं पारदर्शिता,जनजागरूकता एवं समावेशी विकास, नैतिकता एवं प्रतिबद्धता,जागरूक नागरिकता एवं विकसित भारत 2047 का संकल्प शामिल हैं।
इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से मंत्री खुशवंत सिंह सहित सदस्य—श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, श्रीमती भावना वोहरा, श्रीमती चातुरी नंद, श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, श्रीमती कविता प्राण लहरे, बालेश्वर साहू, दीपेश साहू, ओंकार साहू, संदीप साहू, श्रीमती विद्यावती सिदार एवं सचिव विधानसभा दिनेश शर्मा शामिल हुए।