रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मार्च। रायपुर जीपीओ मुख्य डाकघर रायपुर में बीएसएनएल की सेवाओं उद्घाटन हुआ। अब रायपुर जीपीओ में डाक सेवाओं के साथ-साथ के सिम कार्ड भी उपलब्ध रहेंगे।
इस सेवा के माध्यम से नागरिकों को सीएसएनएल के नए प्रीपेड सिम कार्ड, एवं सीएसएनएल मोबाइल सिम रिचार्ज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह पहल भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें डाक विभाग एवं क्चस्हृरु मिलकर देश के हर नागरिक तक संचार सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करेंगे।
रायपुर जीपीओ में क्चस्हृरु सिम से संबंधित सुविधाएं मिलने से नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं एकीकृत सेवाएं प्राप्त होंगी, जिससे जनसुविधा एवं डिजिटल सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।
इस सुविधा निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ परिमंडल दिनेश कुमार मिस्त्री ने शुरू किया। इस अवसर पर बी एस एन एल रायपुर के ष्ठत्ररू वाई पी सिंह, एवं ्रत्ररू मिलिंद उपासनी एवं प्रवर अधीक्षक डाकघर एच.के.महावर तथा डाक विभाग व बीएसएनएल के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।