रायपुर

साइड लेने हार्न बजाने पर मारपीट, गुढिय़ारी में बीयर की बोतल दे मारा
30-Mar-2026 8:12 PM
साइड लेने हार्न बजाने पर मारपीट, गुढिय़ारी में बीयर की बोतल दे मारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 मार्च। आजाद चौक, गुढिय़ारी थाना इलाकों में बीते दो दिनों के दौरान मारपीट के मामले सामने आए हैं। इनमें युवकों के बीच झगड़े, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की घटनाएं हुई। पुलिस ने मामलों में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। वहीं काउंटर रिपोर्ट भी दर्ज किया गया है।

आजाद चौक पुलिस के मुताबिक हांडीपारा निवासी मोहम्मद हादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 की शाम वह अपने दोस्त के साथ बाइक से एटीएम जा रहे थे। उसी समय लोकेश्वर यादव रास्ते से जा रहा था। उसने कांन में ईयर बर्डस लगा रखा था। जिसे रास्ते से हटने के लिए हार्न बजाने पर  गाली गलौज करने लगा। जिसे मोहम्मद के मना करने पर अपने अन्य दोस्तों को बुला लिया। जिसके बाद उन्होंने मोहम्मद और उसके दोस्त पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में मोहम्मद और उसके दोस्त को हाथ पैर में चोट आई। वही लोकेश्वर ने आरोप लगाया है कि बाइक सवार माहम्मद और उसके साथी ने तेज गति से वाहन चलाते हुए अभद्रता की, जिसके बाद विवाद बढ़ा और मारपीट हुई। इस दौरान धारदार हथियार और लकड़ी से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी दिया गया।

गुढ्यिारी के गोगांव में शराब दुकान के पास जनार्दन पर बीयर की टूटी बोतल से हमला किया गया। विवाद धक्का-मुक्की से शुरू हुआ और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके गले के पास वार कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामनगर चौकी इलाके में भी एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिससे युवक के पैर और हाथ में चोटें आई हैं। घायल को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट