रायपुर

चोरी के विद्युत तार/कंडक्टर खरीदार गिरफ्तार
30-Mar-2026 8:09 PM
चोरी के विद्युत तार/कंडक्टर खरीदार गिरफ्तार

रायपुर, 30 मार्च। चोरी की विद्युत एल्यूमिनियम तार/कंडक्टर खरीदने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  गुरुवार को इन्हें चुराने वालों का सुराग नहीं लग पाया है।  अज्ञात  लोगों ने विद्युत पोल तोडक़र  एल्यूमिनियम तार/कंडक्टर की चोरी की थी। जितेन्द्र सिंह मरई, कनिष्ठ यंत्री, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड, भानसोज ने शनिवार को थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया था। रिपोर्ट के अनुसार  कोल्हाल नाला के पास, कुंडा-बडग़ांव रोड स्थित 11 के.वी. लाइन के 06 नग विद्युत पोल को तोडक़र लगभग 500 मीटर (09 स्पैन) एल्यूमिनियम तार (कंडक्टर), कीमत  90,000/- चोरी कर लिया था।। यह घटना  25.03.2026 को लाइन शटडाउन के दौरान शाम लगभग 05:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे के मध्य घटित हुई। मंदिर हसौद धारा 303(2) बी.एन.एस. एवं 136(1) छ.ग. विद्युत अधिनियम 2003 दर्ज कर तलाश कर रही थी।

वारदात के तरीके आधार पर पूर्व में ऐसी चोरियों के  में संलिप्त आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक की । इसी दौरान  सूचना मिली थी कि बाहनाकाड़ी निवासी कबाड़ी  जगमोहन नारंग (29) अपने पास बिजली का एल्यूमिनियम तार रखा हुआ है। वहां पहुंची पुलिस टीम  जगमोहन नारंग को पकड़ चोरी हुआ एल्यूमिनियम तार (कंडक्टर) बरामद किया गया। पूछताछ में जगमोहन नारंग ने बताया कि  25 मार्च की रात्रि दो अज्ञात व्यक्ति कार में आए और उक्त एल्यूमिनियम तार बिक्री कर चले गए।


अन्य पोस्ट