रायपुर

एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर कॉलेजों में सौंपा ज्ञापन
30-Mar-2026 8:07 PM
एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर कॉलेजों में सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 मार्च। एनएसयूआई  प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ के 250 से अधिक महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर  ज्ञापन सौंपे गए। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2016 से छात्रसंघ चुनाव बंद हैं। और छात्रों को अपनी समस्याएं और आवाज उठाने का उचित मंच नहीं मिल पा रहा है। इसलिए प्रदेश में जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएं।

नीरज पांडेय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 6 तारीख तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है, तो प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट