रायपुर

डॉ. पीएल यदु की स्मृति में श्रृद्धांजलि सभा
30-Mar-2026 8:06 PM
डॉ. पीएल यदु की स्मृति में श्रृद्धांजलि सभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 मार्च। मेडिकल कॉलेज रायपुर, और डीकेएस अस्पताल में सर्जरी विभाग में लंबे समय तक सर्जन के रूप में सेवाएं दे चुके डॉ. पी.एल. यदु की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

सभा की शुरुआत डॉ. प्रेमलाल यदु के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद डॉ. दिनेश मिश्र ने उनका जीवन परिचय प्रस्तुत किया।

स्मृति सभा में डॉ. यदु के साथ कार्य कर चुके शिक्षकों, उनके शिष्यों, रायपुर एवं अन्य शहरों से आए डॉक्टरों, वरिष्ठ नागरिकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक एवं पूर्व डीन डॉ. सी.के. शुक्ला, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. निर्वेद जैन, डॉ. विवेक चौधरी (डीन), डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा (कुलपति, आयुष विश्वविद्यालय), डॉ. सांवर अग्रवाल, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. संदीप दवे, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. तृप्ति नगरिया, डॉ. अनूप वर्मा (अध्यक्ष, राज्य आईएमए), डॉ. कमलेश अग्रवाल, डॉ. संदीप चंद्राकर, डॉ. निश्चल तिवारी एवं देवयानी यदु सहित अनेक वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनकी स्मृति को स्थायी बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

सभा में डॉ. दल्ला, डॉ. गोविंद, डॉ. सचदेव, इंदौर से डॉ. एम.एल. गर्ग, बिलासपुर से डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. महेश सिन्हा, डॉ. संजीव जैन, डॉ. धीरेंद्र साव, डॉ. निधि पांडे, डॉ. विजय लक्ष्मी सिंह, डॉ. अर्चना कश्यप, डॉ. विजय कापसे, डॉ. सजन अग्रवाल, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. जावेद अली खान, डॉ. शिप्रा शर्मा, डॉ. यूसुफ मेमन, डॉ. अशोक बजाज, डॉ. अजय पाराशर, डॉ. चरणजीत साहू, नम्रता यदु, सुश्री बल, नारायण चावड़ा, एस.के. यदु, अधीर जया भगवनानी, इंदिरा जैन सहित अनेक नागरिक एवं यदु परिवार के सदस्य उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

 


अन्य पोस्ट