रायपुर

टैक्स जमा करने कल अंतिम दिन
30-Mar-2026 8:04 PM
टैक्स जमा करने  कल अंतिम दिन

रायपुर, 30 मार्च। निगम ने  कहा है कि टैक्स के सभी बड़े बकायादार अपना सम्पूर्ण बकाया तत्काल अदा कर कुर्की, सीलबंदी की कड़ी कार्यवाही की परेशानी और तनाव से बचें। सभी सम्पतिकरदाता नागरिक तत्काल अपना सम्पतिकर अदा करें और अंतिम तिथि 31 मार्च  के बाद नियमानुसार 17 प्रतिशत अधिभार सहित वसूली की कार्यवाही से सुरक्षित रहें।  निगम के सभी 10 जोन कार्यालयों के राजस्व विभाग  31 मार्च  को महावीर जयन्ती के अवकाश दिवस पर भी  खुले रहेंगे।


अन्य पोस्ट