रायपुर
रायपुर, 30 मार्च। राजातालाब संडे स्कूल ने खजूर रविवार के उपलक्ष्य में जुलूस निकाला। जुलूस की अगवाई पादरी असीम विक्रम और डिक्सन बैंजामिन ने की। आयोजन के दौरान कौमी एकता देखने को मिली। जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया।
जुलूस की अगवानी सीमा डेविड एवं परिवार, एस. जोसफ एवं पूर्व पार्षद आशा जोसफ , अरूणा शाह एवं , बादल पीटर , शैलवीना सिंह , मंजू वाघे , राजेश यादव एवं रंजन , सुमन सिंग परिवार ने फूल-माला, भोजन, स्वलपाहार और पेयजल से की। इस मौके पर पास्ट्रेट कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल, पास्ट्रेट कमेटी के मेंबर एडवोकेट संजय नायक, डॉ. रीता चौबे, शोमरोन केजू, नीरज दास, संडे स्कूल सुपरिटेंडेंट डॉ. नेहा पिल्ले, लायलेंन मसीह जयेश छत्रे, स्वाति सालोन, अमन मसीह, दिनेश जे. विक्टर, मोनू डेनिएल, प्रार्थना बेंजामिन, प्रार्थना टंडन, दीपेश छत्रे, आशीष दास, रीतेश, अमन राय,आकाश फ्रेंकलीन मेघा फ्रेंकलीन, अभिलाषा दास, श्वेता फ्रेंकलीन समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।