रायपुर
संकल्प सोसायटी पहुंचे टैंकर से निकला नाले का पानी?
करोड़ों के वादे व चौपट सफाई व्यवस्था - आप
रायपुर, 28 मार्च। निगम के पिछले बजट के बाद सोमवार को नए बजट में भी छत्तीसगढ़ की राजधानी स्मार्ट सिटी, मोर सुंदर रायपुर, स्वच्छ शहर बनाने के वादे और करोड़ों की राशि का प्रावधान होने वाला है।
शहर में पेयजल स्पलाई को लेकर नगर निगम जोन 9 में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जोन के माध्यम से भेजे गए टैंकर के माध्यम से संकल्प सोसायटी फेस 2 के सैकड़ों घरों में नाले का पानी घरों में सप्लाई हो गया है । जिससे कालोनी में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। निगम सूत्रों के अनुसार जोन 9 में पानी की पाइप लाइन फट गई थी जहां से नाली का पानी पाइप लाइन में प्रवेश कर गया। यही पानी टैंकर के माध्यम से कालोनी में सप्लाई कर दिया।
लोगों ने बताया की जब लोगों ने पानी भरने के बाद धर में बर्तन देखें तो स्थिति का बोध हुआ। कुछ देर बाद पानी पूरी तरह से काले रंग का होने लगा। लोगों ने फिर टैंकर से पानी भरते हुए वीडियो वायरल किया है। जोन के अधिकारियों को जानकारी दी ।इसके बाद साफ पानी भेजने और लोगों की स्वास्थ्य जांच की बात कही गई है। बता दें की इसी कालोनी में पिछले कुछ सालों से पीलिया, डिसेंट्री जैसी बिमारियों के दर्जनों केस सामने आए हैं। इस जगह नाला होने के कारण पेयजल लगातार दूषित होता है। इससे पहले अवंति विहार, भाठागांव जैसे इलाकों से भी गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें आम हुई थीं।इस पर निगम के जल विभाग के ईई दावा करते रहे हैं कि फिल्टर प्लांट से भेजा जा रहा पानी अशुद्ध नहीं हो सकता, घरों में गई पाइप लाइन के लीकेज से गंदा पानी पहुंच रहा होगा।
राजधानी की सफाई व्यवस्था चौपट है। खासकर स्कूलों मंदिरों के समीप भी कचरो का ढेर देखे जा सकते हैं। हर महीने कचरा सफाई वाहन खरीदने, सफाई कर्मचारियों की बढ़ती भीड़ के बाद भी शहर के हालात जब के तस हैं।
आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि दिन भर माइक से कानफोडू विज्ञापन कि 31मार्च तक नगर निगम के विकास, रायपुर के विकास के लिए बकाया टैक्स अवश्य पटाएं टेक्स पटाने पर शहर का विकास होगा। वहीं नल जल योजना के अंतर्गत खोदे गए सडक़ों के दाहिने बाएं गड्ढे हैं जिससे प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय प्रवक्ता जसबीर खनूजा मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, भुन्ना बिसेन, सागर क्षीरसागर, संतोष कुशवाहा वीरेंद्र पवार सुरेंद्र बिसेन थानेश्वर बिसेन श्याम शर्मा,दुर्गा झा, कलावती मार्को, आदि नगर ने नियम रायपुर दक्षिण में स्कूल के समीप स्थित कचरो के ढेर का फोटो शेयर करते हुए महापौर से मांग की है कि तत्काल सफाई व्यवस्था सुदृड़ की जाए। कचरों के ऐसे ढेर, नालियों में बज बजाते कचरो से बीमारियों का डर इस गर्मी के मौसम में बना हुआ है।