रायपुर

संतान नहीं, महिला की संदिग्ध मौत, भाई बंगलुरु से पहुंचा
28-Mar-2026 9:56 PM
संतान नहीं, महिला की संदिग्ध मौत, भाई बंगलुरु से पहुंचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 मार्च गुढियारी आंबेडकर चौक निवासी विवाहिता पिंकी गुप्ता की संदिग्ध मौत की खबर है। पति सुरेश गुप्ता पर  पुलिस और एंबुलेंस आने से पहले ही क्राइम सीन बदलने का आरोप है। डायल 112 से पहले  एंबुलेंस बुलवाया था। एंबुलेंस स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी।पति के मुताबिक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। मृतका के बनारस निवासी परिजनों को सुबह 4 बजे  पेट दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी गई थी। बाद में कॉल करके मौत की सूचना दी। आरोप है कि पिछले 22 सालों से संतान  न होने से पति समेत ससुराल के लोग प्रताडि़त करते थे। मौके से पुलिस को कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है। इस बीच  शनिवार को पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम के तहत सील किए गए कमरे को खोला। इस दौरान एडीसीपी, एसीपी ने एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से जांच की। वहीं मृतका का भाई भी बंगलुरु से रायपुर पहुंच कर पुलिस से पूरे मामले की जानकारी ली।


अन्य पोस्ट