रायपुर

छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन की नई समिति का गठित
28-Mar-2026 9:53 PM
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन की नई समिति का गठित

रायपुर, 28 मार्च। प्रशासन की निगरानी में छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के चुनाव शुक्रवार को हुए। मसीही समाज के प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।  चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्रीमती तुलसी राठौर, डीईओ हिमांशु भारती सहित अन्य  अधिकारियों की उपस्थिति रही।

चुनाव उपरांत नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसमें द राइट रेव्ह सुषमा कुमार को पदेन चेयरमैन,  नितिन लॉरेंस को उपाध्यक्ष,  जयदीप रॉबिन्सन को सचिव एवं  प्रवीण मसीह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं अमित दास, रेव्ह समीर फ्रैंकलिन, श्रीमती तनुजा पॉल को सदस्य मनोनीत किया गया। नवगठित समिति ने संस्था के सुचारू संचालन एवं शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। समिति ने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


अन्य पोस्ट